सोनकच्छ: सोनकच्छ में लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, MLA भी उपस्थित
नगर सोनकच्छ में लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था की कविता नातू ने सोमवार शाम 5 बजे बताया की एक निजी रिजॉर्ट में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सोनकच्छ के शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।