गांगड़तलाई: डोडाचूरा तस्करी में तीन साल से फरार 15 हजार की इनामी महिला को सल्लोपाट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोडाचूरा तस्करी के मामले में तीन साल से फरार चल रही 15 हजार रुपए की इनामी महिला आरोपी भूरी उर्फ आशा डामोर को सल्लोपाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जयेश पाटीदार के अनुसार 20 सितंबर, 2023 को नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक से 17 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया था।