ओबरा: बसौली में बारिश से सड़क टूटी, कटाव के कारण बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीण परेशान
सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत बसौली की सड़क इन दिनों खराब हालत में है। लगातार बारिश के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है। मिट्टी का कटाव भी हो रहा है।सड़क के किनारे बड़े गड्ढे और कटाव होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता हादसे की वजह बन सकता है।