🌸🇳🇵 नेपाल की प्रतिभा सांभवी मंडल ने बढ़ाया देश का मान, ‘Miss Wellness World’ के खिताब से हुईं सम्मानित! 🇳🇵🌸
🏆 मिट्टी कोई भी हो, कमल खिलते हैं — नेपाल की बेटी ने पेश की मिसाल! ✨
स्वस्थ शरीर, संतुलित मन, आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व और सेवा भाव के अनूठे समन्वय के साथ सांभवी मंडल ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित कैलिप्सो एशियाटिक (Calypso Asiatic) में आयोजित समारोह में सांभवी मंडल को ‘Miss Wellness World’ का विजेता घोषित किया गया।
इस उपलब्धि के बाद जनकपुर सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर है। सांभवी मंडल को चारों ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी सफलता ने नेपाल और मिथिला का गौरव बढ़ाया है।
🌺 सांभवी मंडल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती और मेहनत, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।
🇳🇵 उदाहरणीय नेपाल — प्रतिभा का सम्मान, गौरव का अभिमान! 🇳🇵
💐 सांभवी मंडल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
#SambhaviMandal #MissWellnessWorld #NepalPride #Janakpur #Mithila #NepalNews #Bangkok #ProudMoment #नेपाल #मिथिला #जनकपुर #प्रतिभाकासम्मान #BNPNews
Dumra, Sitamarhi | Oct 28, 2026