कुटुंबा: अंबा में भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया, कहा- नहीं चलेगा बुलडोजर राज, मांगें पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन
कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में भाकपा माले के बैनर तले नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के खिलाफ सरकार बुलडोजर राज स्थापित करना चाहती है, जिसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। उक्त प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड सचिव राजेश पासवान ने किया। नेताओं ने अंबा बाजार के सभी मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया