कुटुंबा: चिरैयाटांड़ में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन, पक्षियों को सहारा देने के लिए प्रेमियों ने बांटे घोसलें
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कुटुंबा प्रखंड के चिरैयाटाड़ गांव में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी राजकुमार सिंह के पुत्र ने कार्यशाला का आयोजन किया था। उल्लेखनीय है कि उक्त गांव निवासी राजकुमार सिंह पिछले 10 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करते आ रहे हैं।