कुटुंबा: रिसियप के बभंडीह के समीप शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत, एक घायल, हाइवा ने कुचला, विरोध में सड़क जाम
रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हों गयी. वहीं दूसरा घायल हो गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही गौरा मुंशी बिगहा निवासी अजित कुमार मेहता के रूप में हुई है. वहीं उसी गांव का गुड्डू कुमार घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.