कुटुंबा: अंबा बाजार के हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अनियंत्रित हाइवा ने मारी टक्कर, रेफर किया गया
अंबा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान हरदत्ता गांव स्थित बिजली ऑफिस निवासी शंकर पासवान के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है. घायल बबलू ने बताया कि वह अंबा बाजार गया था. इसी दौरान हाइवा ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया.