कुटुंबा: महिला महाविद्यालय मुडिला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला महाविद्यालय मुड़ीला में गुरुवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वन प्रक्षेत्र महाराजगंज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनरक्षी मिथिलेश कुमार व सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन प्रमंडल औरंगाबाद द्वारा विभिन्न जगहों पर इस तरह की कार्यक्रम आयोजित किया गया है.