कुटुंबा: रिसियप बाजार में पूर्व विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच मारपीट, दंपति व पुत्र सहित चार जख्मी, इलाज सदर अस्पताल में हुआ
रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसियप बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक पक्ष के दंपति सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. रिसियप थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.