उज्जैन: बैकुंठ चतुर्दशी पर सिद्धवट घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब; हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान कर पितरों की तृप्ति के लिए किया तर्पण, पिंडदान और दुग्धाभिषेक
कार्तिक मास की बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर सोमवार सुबह से ही उज्जैन के सिद्धवट घाट पर देश-प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान किया। मंदिर के पुजारी सुधीर चतुर्वेदी के अनुसार, माता पार्वती द्वारा रोपित वट वृक्ष और कार्तिक स्वामी के मुंडन स्थल के रूप में विख्यात सिद्धवट पर चतुर्दशी के दिन दुग्धधारा अर्पित करने से पूर्वजों को सद्गति मिलती है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण व भजन-कीर्तन के पश्चात सुबह से ही भगवान सिद्धवट को दूध अर्पित कर मेले में हिस्सा लिया।
#UjjainNews #Siddhavat #VaikunthChaturdashi #MaaShipra #UjjainDharmikNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 23, 2026