कप्तानगंज: बोदरवार में युवक की मौत का मामला गरमाया, सपा का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में शुभम मोदनवाल की रहस्यमयी मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की सक्रियता देखने को मिली, सपा प्रमुख के निर्देश पर पार्टी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार दोपहर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। डेलिगेशन ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।