कप्तानगंज: कुशीनगर टेकुआटार में मोहर्रम जुलूस सकुशल संपन्न, बढ़ती भीड़ के बीच एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कुशीनगर रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार कस्बे में मोहर्रम का जुलूस रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान सोहसा मोड़ के पास एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति, शेरू पुत्र साधु, निवासी पकड़ी टोला टेकुआटार की अजय मधेशिया और कर्नल मधेशिया से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर सभी को समझाकर हटाया गया।