कप्तानगंज: कप्तानगंज पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद भेजा जेल
जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के आभूषण के साथ पकड़ा गया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार 08 जुलाई को थाना कप्तानगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 304/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त को कार्रवाई कर भेजा जेल।