कप्तानगंज: कप्तानगंज इंदरपुर नहर में डूबने से 9 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कप्तानगंज राजवाहा नहर में इन्दरपुर गांव के पास 9 वर्षीय रोशन साहनी नहाते समय डूब गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर बाद इन्दरपुर के पास कुछ बच्चे नहर में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक रोशन डूब गया। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के तलाश में कुछ दूरी पर बच्चे का शव मिला।