कप्तानगंज: रामकोला नगर में गैस लीक से लगी भीषण आग, दिव्यांग शख्स का घर जलकर राख हुआ, 8 बकरियों की हुई मौत
कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 मोरवन में रविवार देर रात खाना पकाने के दौरान गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में दिव्यांग शाकिर का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में मौजूद अकेली महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन घर का सारा सामान और घर के अंदर बंधी 8 बकरियां जलकर मर गईं। दिव्यांग शाकिर अपनी बेटी और दामाद के साथ बरवा बाजार कर्बला गए हुए थे।