कप्तानगंज: कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की भगाने के मामले में परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। परिजनों का आरोप है कि युवक शादी की नीयत से लड़की को ले गया और जब उन्होंने विरोध किया तो युवक व उसके परिजनों ने गाली-गलौज, धमकी और महिला के साथ मारपीट की। चौकी प्रभारी पर सवाल परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना देने पर चौकी इंचार्ज ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहें ।