हरिद्वार: हरिद्वार - देहरादून NH पर VIP घाट के पास ओवरस्पीड कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में लटका, बड़ा हादसा टला
गुरुवार को हरिद्वार- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीआईपी घाट के पास दिल्ली की ओर से आ रहा एक ओवरस्पीड कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में आधा लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कंटेनर को बाहर निकाला। इस दौरान कंटेनर चालक और कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कंटेनर खाली था।