हरिद्वार: गुंडा अधिनियम के तहत पथरी पुलिस ने पुरकाजी बॉर्डर पहुंचकर 1 व्यक्ति को 30 दिनों के लिए किया जिला बदर
आगामी लोकसभा चुनावों के चलते पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को पथरी पुलिस ने ADM के आदेश पर एक व्यक्ति को 30 दिनों के लिए जिला बदर किया। मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त ज्योतिराम को जिला बदर करते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवधि में बिना किसी कारण के जिले में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पथरी पुलिस ने पुरकाजी बॉर्डर पहुंचकर कार्रवाई की।