हरिद्वार: बिना तथ्यों के वीडियो वायरल ना करें- हर की पौड़ी पर 'बच्चे की डुबोकर हत्या' का वीडियो वायरल होने पर SSP की लोगों से अपील
हर की पौड़ी पर 'परिजनों द्वारा बच्चे की डुबोकर हत्या' का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लोगों से अपील की है कि बिना तथ्यात्मक जानकारी के वीडियो वायरल न किया जाए। डॉक्टरों से हुई पुलिस की वार्ता में साफ हुआ है कि बच्चे की मौत डूबने से नहीं हुई है। मगर फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की बारीकी से जांच भी की जा रही है।