हरिद्वार: मायापुर स्थित अपने कार्यालय में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मृतक बच्चे के बारे में दी जानकारी
हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने आज मायापुर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने हर की पौड़ी पर हुई बच्चों की मौत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 साल के बच्चे को एक परिवार हर की पौड़ी लाया था। बच्चा कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। आस्था के चलते परिजनों ने बच्चे को गंगा स्नान कराया था। मामले की जांच जारी है।