हरिद्वार: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मायापुर स्थित फायर स्टेशन में दमकलकर्मियों ने ली निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मायापुर स्थित फायर स्टेशन में दमकलकर्मियों ने निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की शपथ ली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने सभी दमकलकर्मियों को इस मौके पर शपथ दिलाई की वे आगामी चुनाव को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से संपन्न कराएंगे और लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।