हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने सहारनपुर के गंगोह और सिडकुल की डेंसो चौक से गिरफ्तार किए कुख्यात गैंग के दो सदस्य
सिडकुल थाना पुलिस ने सहारनपुर के गंगोह और सिडकुल की डेंसो चौक से कुख्यात गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमजद और मोहसीन हैं। गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस गैंग ने पूर्व में सिडकुल थाना क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।