जतारा: उप जेल के समीप बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल, सिर-पैर में चोटें; झांसी रेफर
जतारा-बैरवार मार्ग पर उप जेल के आगे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही संगीता यादव को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक सवार युवक, उसकी दादी और चार वर्षीय बेटी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 112 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा पहुंचाया गया।