आबू रोड: आबूरोड में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित, 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया, नीरज प्रजापत और दिया त्रिवेदी ने हासिल किया
आबूरोड मे पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कुल 56 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें 28 छात्र एवं 28 छात्राएं शामिल रहीं।