सोरांव: मऊ आइमा इलाके के बकराबाद में पुरानी रंजिश को लेकर युवक समेत अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बकराबाद निवासी शनी पुत्र महेश कुमार का आरोप है कि गुरुवार की सुबह दुकान पर सामान को जा रहा था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी भद्दी भद्दी गालियां देने लगे, विरोध करने पर लोहे की राड व लाठी डंडों से मारने पीटने लगे । जिससे प्रार्थी के पिता के सर में चोट लगने से सर फट गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आई बहन को मारे पीटे।