कोरबा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
शहर के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही तैयारियां देखने को मिलीं। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। पारंपरिक गीतों, पूजा-पाठ और आतिशबाजी के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
36 घंटे के निर्जला व्रत को लेकर व्रतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral #update
Korba, Korba | Nov 15, 2026