पाली विकासखंड के ग्राम सेन्द्रीपाली में टीसीबीटी पद्धति से की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन एवं किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री उमाशंकर कोर्राम के खेत में देशी धान ‘बौना सफरी’ की फसल कटाई कर उपज का आकलन किया गया। निर्धारित क्षेत्र में प्राप्त उपज के आधार पर प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान सामने आया।
कार्यक्रम में टीसीबीटी पद्धति के संस्थापक श्री ताराचंद बेलजी ने श्री कोर्राम के खेतों का निरीक्षण किया। यहां बिना रासायनिक आदानों के उगाई जा रही देशी धान, अरहर, अदरक और हल्दी की फसलें देखीं।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Nov 15, 2026