बाढ़: बाढ़ शहर में ज़मीनी विवाद को लेकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी, दहशत में परिवार, मामला थाने में दर्ज
Barh, Patna | Jun 28, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में शनिवार को लगभग 11 बजे रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। अशोक सिंह एवं अनिल सिंह के पिता वाणिज्य कर विभाग में नॉकरी करते थे लेकिन उनके मृत्यु के बाद अशोक सिंह को नौकरी दे दी गयी। बताया जाता है इसी विवाद में अनिल सिंह के घर पर रोड़े बाजी की घटना को अंजाम दिया गया है।