बाढ़: जन सुराज को मिला "स्कूल बैग" चुनाव चिन्ह, बाढ़ स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी
Barh, Patna | Jun 27, 2025 जन सुराज पार्टी को चुनाव आयोग से "स्कूल बैग" का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को लगभग 11 बजे बाढ़ स्थित जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि "स्कूल बैग" चिन्ह बिहार में शिक्षा सुधार और बेरोजगारी उन्मूलन का प्रतीक बनेगा। पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इसी चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।