बाढ़: बाढ़: जगन्नाथन पार्क के पास बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया ज़ख्मी, पीएमसीएच रेफर
Barh, Patna | Jun 27, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथन पार्क के पास शुक्रवार को लगभग डेढ़ बजे कुछ युवकों ने आदित्य कुमार नामक एक युवक को मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गयी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।