#बड़ेसरा_हत्याकांड
#पति_की_हादसे_में_हुई_थी_मौत______
#दोनों_का_2013_से_चल_रहा_था_प्रेम_प्रसंग_रिश्ते_में_दोनों_बुआ_और_भतीजा___
बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के जनूथर थाना गांव के बडेसरा में 13 साल के जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस जांच में पारिवारिक रिश्तों और लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार बच्चों की मां प्रीति और राजेश के बीच वर्ष 2013 से प्रेम संबंध था। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते हैं। प्रीति के पति की करीब सात साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। पुलिस का आरोप है कि राजेश के साथ रहने की चाह में प्रीति ने अपने दोनों बेटों की हत्या की साजिश रची।
#आरोपी_राजेश_के_तीन_बच्चेः
राजेश की पत्नी की मौत करीब 10 दिन पहले हुई थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा है, तीनों नाबालिग हैं। अब जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में राजेश की गिरफ्तारी के बाद बच्चों की देखभाल और परवरिश का सवाल खड़ा हो गया है। वहीं, प्रीति के परिवार में भी पहले से दुखद परिस्थितियां रही हैं। परिवार में दो बहनें हैं और दोनों के पति की मौत हो चुकी है।
#एसपी_कांबले_शरण_गोपीनाथ_के_अनुसार
जांच के दौरान प्रीति के मोबाइल से प्रेम संबंध से जुड़े साक्ष्य मिले।
Nagar, Bharatpur | Oct 23, 2026