#पत्रकार_मामले_में_हुई_एफआईआर_____
#सीकरी_____
सीकरी कस्बे में स्थित शराब के ठेके को बंद कराने से उपजे विवाद ने अब उग्ररूप ले लिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे में कथित तौर पर पुलिस एवं प्रशासनिक मिलीभगत की वजह से बेखौफ शराब माफिया द्वारा पत्रकार संदीप शर्मा के पिता विनोद कुमार के साथ कथित तौर पर बेरहमी से #मारपीट की गई थी साथ ही पूरे परिवार को जा*न से मा*रने की खुली धमकियाँ भी दी गई थी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए इस सीधे हमले और गुंडागर्दी के विरोध में पूरा सीकरी कस्बा सड़कों पर उतर आया था। सर्व समाज के लोगों द्वारा एकजुट होकर सीकरी पुलिस थाने का घेराव किया गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़ा आक्रोश जताया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा 3 नामजद आरोपीयो सहित एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ 7 गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा इसकी जांच एएसआई बृजेन्द्र सिंह को सौंप दी गई है जिसमें पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई का भारी दबाव बन गया है। कस्बेवासियों के कड़े रुख और विरोध प्रदर्शन के आगे झुकते हुए शराब ठेकेदार द्वारा विवादित ठेके को पूर्ण रूप से बंद करने की बात कही गई है। नगर पालिका चेयरमैन द्वारा भी सख्त तेवर दिखाते हुए कथित अवैध शराब के ठेके को शीघ्र सील करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पत्रकार की सुरक्षा को लेकर सर्व समाज की एकजुटता से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई थी साथ ही अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की आगामी गिरफ्तारी और प्रशासन की जमीनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Nagar, Bharatpur | Nov 12, 2026