#दो_पक्षों_में_पथराव___
#गांव_जाटोली_थूँन______
डीग जिले में पंचायती राज चुनाव के बीच चुनावी रंजिश और आपसी टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को #जाटौली_थून_गांव में सरपंची चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद पत्थरबाजी तक पहुंच गया।
मिली जानकारी अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सरपंच पद के प्रत्याशी पुष्पेंद्र और रणवीर सिंह के समर्थक चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में गजेंद्र नाम के व्यक्ति को अधिक चोट आने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, पुष्पेंद्र पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह पक्ष के मान सिंह ने विवाद के दौरान पिस्टल से फायरिंग भी की। हालांकि, फायरिंग के आरोप की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह ही डीग जिला पुलिस अधीक्षक ने चौथे चरण के पंचायत चुनाव को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया था। इसके बावजूद दोपहर में जाटौली थून गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के बीच संघर्ष की घटना सामने आ गई।
डीग जिले में पंचायत चुनाव के दौरान पहले भी आपसी रंजिश और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जाटौली थून की यह घटना एक बार फिर चुनावी माहौल में बढ़ते तनाव को उजागर करती है।