पोहरी: भारी बारिश के बाद छर्च-बिलौआ मार्ग सखुला नदी पर पर बना रपटा हुआ क्षतिग्रस्त,आवागमन में हो रही परेशानी
पोहरी अनुभाग में बीते गुरुवार से रविवार शाम तक हुई भारी के चलते नदी-नाले उफान पर आ गये ओर रपटा-पुलिया ओवरफ्लो हो चले। लगातार 4 दिनों की बारिश के बाद रपटा-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए है। छर्च-बिलौआ मार्ग पर बना पीडब्ल्यूडी विभाग का रपटा भी बुरी तरह हो गया है जिसकी तस्वीरे सोमवार दोपहर 12 बजे सामने आयी है। ऐसे में आवागमन में अब आमजन को भारी परेशानी हो रहीं है।