चांदहट पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पलवल। थाना चांदहट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वैगनआर गाड़ी सवार दो आरोपियों को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को रहीमपुर पुल पर एएसआई टेकचंद की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर की वैगनआर की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से देसी कट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान सैरुद्दीन निवासी टिकटा, अलीगढ़ और फारूक निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Palwal, Palwal | Aug 22, 2026