पलवल के निजी स्कूल संचालकों ने यहां के रिसोर्ट में बैठक आयोजित कर निजी स्कूलों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने मुख्य वक्त के रूप में बोलते हुए सरकार को चेताने का काम किया । सरकार निजी स्कूलों में 134 ए और आरटीई के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को पढ़वाने का खर्चा दे ही नहीं रही है। ऐसे में निजी स्कूल कैसे सर्वाइव करेंगे।। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पलवल के जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने यहाँ पर निजी स्कूलों की कई समस्याओं पर विचार किया है। जिनमें हाइजीन सर्टिफिकेट लिए जाने की मांग की वही बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट 3 साल की बजाय 5 साल में दिए जाने ,की मां की वही स्कूल बसों पर पैसेंजर टैक्स को पूरी तरह से माफ करने की मांग पर विचार किया गया।
Palwal, Palwal | Aug 22, 2026