गाँव घोड़ी में लगा ऐतिहासिक अत्ती मेला, प्राचीन संस्कृति और भाईचारे की दिखी झलक
.
.
पलवल। गाँव घोड़ी में हर साल की तरह इस साल भी अत्ती मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले में घोड़ी के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
सरपंच प्रतिनिधि जयपाल देशपाल ने बताया कि हर साल इस मेले के लगने से हमारी प्राचीन संस्कृति देखने को मिलती है और आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस तरह के आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता आती है।
इस मौके पर उत्कर्ष चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
#Palwal #GhodiVillage #HaryanaCulture #Mela #haryanavoicepalwalnewstoday