नबीनगर: पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को हरचनपुर गांव से किया गया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के हरचनपुर गांव से पुलिस पर हमला करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी असरेश राम है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।