माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बभनडीह गांव से 12 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर बभनडीह गांव निवासी मनोज मेहता है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।