नबीनगर: बस स्टैंड के समीप से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तु के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नवीनगर थाना की पुलिस ने बस स्टैंड के समीप से आपत्तिजनक वस्तु के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर वार्ड 14 निवासी यासीन अंसारी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त वस्तु को जब्त कर थाना लाया गया और जांच के लिए लैब भेजा गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.