नबीनगर: फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव में पुलिस ने तीन शराब भट्ठी किया ध्वस्त, 25 kg जावा महुआ विनिष्ट
माली थाना की पुलिस ने शनिवार को शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के फुलडीहा टोले भुइयां बीघा गांव में तीन शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है। वही मौके पर 25 kg जावा महुआ को विनिष्ट किया है। हालांकि पुलिस की वर्णन लगते ही शराब निर्माण में जुटे लोग फरार हो गए, इस मामले में पुलिस कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।