नबीनगर: राजस्थान के जयपुर से पुलिस ने आरोपित युवक के साथ अपहृत युवती को किया बरामद
टंडवा थाना की पुलिस ने आरोपित युवक के साथ अपहृत युवती को राजस्थान के जयपुर से बरामद किया है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि मामले में मार्च माह में युवती के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। युवती को ब्यान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है तथा युवक को जेल भेज दिया गया है।