ओबरा: सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Obra, Sonbhadra | Aug 22, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में शुक्रवार की शाम को सोन नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सोन नदी के पास स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और मल्लाह नदी में उतरकर उसकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।