कैमूर में कृषि सांख्यिकी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल!
आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत खरीफ मौसम की जिला स्तरीय वार्षिक आवृतिचर्या सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में कृषि सांख्यिकी के संकलन, संधारण एवं आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
🔹 कृषि आंकड़ों के संकलन में सटीकता एवं पारदर्शिता पर जोर।
🔹 निर्धारित समय-सीमा में आंकड़ों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 कृषि योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में विश्वसनीय आंकड़ों की महत्ता पर प्रकाश।
🔹 प्रशिक्षित कर्मियों को क्षेत्र स्तर पर प्राप्त जानकारी का प्रभावी अनुपालन करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों का संकलन पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि आंकड़ों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।
#Kaimur #Agriculture #AgricultureStatistics #KrishiVibhag #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 23, 2026