राजस्व न्यायालयों में डिजिटल क्रांति की नई शुरुआत!
अब ऑनलाइन होगी सुनवाई, घर बैठे मिलेगी सुविधा और मामलों के निष्पादन में आएगी तेजी!
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा RCMS (Revenue Court Management System) प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली होगी अधिक पारदर्शी, आधुनिक एवं जनसुलभ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में सभी DCLR एवं CO के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध अनुपालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
🔹 ऑनलाइन सुनवाई: न्यायालय में बार-बार आने की अनिवार्यता से मिलेगी राहत।
🔹 वीडियो रिकॉर्डिंग: प्रत्येक सुनवाई का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
🔹 समयबद्ध निष्पादन: लंबित मामलों एवं आदेशों की नियमित मॉनिटरिंग होगी।
🔹 डिजिटल पारदर्शिता: मामलों की प्रगति एवं आदेशों का ऑनलाइन अद्यतन होगा।
🔹 प्रभावी मॉनिटरिंग: सभी राजस्व न्यायालयों में RCMS का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ऑनलाइन सुनवाई, नियमित मॉनिटरिंग एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
तकनीक से पारदर्शिता, डिजिटल व्यवस्था से सुगमता और सुशासन से जनसेवा!
#RCMS #DigitalGovernance #RevenueReforms #kaimur #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 23, 2026