हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को ग्राम कुछेक्षा पहुंचकर तिल की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। रैंडम आधार पर चयनित किसान सुनील गुप्ता के गाटा संख्या 142 में निर्धारित मानकों के अनुसार फसल कटाई प्रयोग कराया गया।
निर्धारित मानक के अनुसार तिल की फसल की कटाई कराकर फलियों की तौल की गई। तौल में कुल 5 किलो 100 ग्राम फलियां प्राप्त हुईं। सांख्यिकी विभाग की टीम और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में फसल कटाई प्रयोग के आधार पर उत्पादन का आकलन किया गया।
डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल उत्पादन का सटीक और वैज्ञानिक आकलन करना है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल की औसत उपज निर्धारित की जाती है। औसत उत्पादन राज्य अथवा देश के औसत उत्पादन से कम रहने पर किसानों को सामूहिक फसल बीमा का लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के सभी कार्य निर्धारित मानकों �