लालगंज: ब्लॉक सभागार हलिया में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वीडीओ ने की बैठक और समीक्षा
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हलिया विकास खंड सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पांडे ने ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था, जल भराव की समस्याएं एवं एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को सख़्त निर्देश दिए।