करौली: राजकीय महाविद्यालय के सामने छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते 2 मनचले युवकों को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने किया गिरफ्तार
करौली कोतवाली थाना पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम में शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि राजकीय महाविद्यालय के सामने आकाश जाटव पुत्र भरतलाल निवासी मामचारी, दिलखुश जाटव पुत्र रामजीलाल निवासी मामचारी को छात्राओं पर फब.तिया कसते हुए गिरफ्तार किया गया।छात्राओं को देख कर कमेंट कर रहे थे।