करौली: रुधौड़ स्थित देवेंद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में विधायक दर्शनसिंह गुर्जर का ग्रामीणों ने किया स्वागत
करौली निर्वाचन क्षेत्र देवेन्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण रुधौड़ में 15 अगस्त शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के भंडारे में करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर ने सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। वहीं ग्रामीण पांच पटेलन ने विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का माला व सपा पहनकर स्वागत किया।